बोध गया: बोधगया थाना पुलिस ने जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 51 लाख रुपए की ठगी मामले में 1 को किया गिरफ्तार
बोधगया थाना पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया।जिसमे बताया कि विपिन कुमार ने भूमि विक्रय करने के नाम पर वादी से 51 लाख रुपए ले लिया।बाद में पता चला कि जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी की है।