गुमला: सदर अस्पताल में रात में शिशु चिकित्सक नहीं, इलाज के अभाव में मरीज परेशान; निजी अस्पतालों की बढ़ी चांदी
Gumla, Gumla | Jul 3, 2026 सदर अस्पताल में रात्रि के समय शिशु चिकित्सक की अनुपस्थिति से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बीमार बच्चों को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचते हैं। लेकिन रात में डॉक्टर नहीं मिलने के कारण कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ता है। संपन्न परिवार अपने बच्चों का इलाज निजी अस्पतालों में करा लेते हैं