पहाड़ पनारी गांव निवासी चमरू उरांव ने गुमला थाना में चार लोगों के विरूद्ध डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट किए जाने का प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें गांव के ही ठुपा उरांव जैयमंती उराईन बंधन उरांव व सोमारी उरांव को आरोपी बनाया है। जिसमें कहा गया है 14 जनवरी को उसकी पत्नी रजनी उरांव बैल को बांध रही थी। उसी दौरान आरोपित उसकी पत्नी के साथ मारपीट किए।