सहारनपुर: सवारी बनी काल, मामूली कहासुनी के बाद रिक्शा चालक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, अस्पताल में टूटी सांस
सहारनपुर में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियान पुल स्थित एसबीआई बैंक के सामने रविवार रात्रि 9:30 बजे मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। रिक्शा चालक पर उसकी ही सवारी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।