उदवंत नगर: बामपाली स्थित डिजिटल सेंटर के पास रियल स्टेट व्यवसायी पर फायरिंग का मामला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली स्थित डिजिटल सेंटर के पास शनिवार की देर शाम रियल स्टेट व्यवसायी पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार पांच की संख्या में कार सवार बदमाशों ने कौशिक दुलारपुर निवासी महेंद्र सिंह (35 वर्ष), पिता राम सागर सिंह पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलाने के बाद अपराधियों ने उनकी पिटाई भी की।