उदवंत नगर: भोजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुटन चौधरी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार; हर्षित मर्डर केस में थी तलाश, हथियार बरामद
महाराष्ट्र से गिरफ्तार बुटन चौधरी के गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कसा। भोजपुर पुलिस ने सुमित चौधरी और सुरेश सिंह को गिरफ्तार किया सुरेश के पास से हथियार बरामद। एसपी राज ने बताया सुमित खनगांव बालू घाट हत्या में शामिल था जबकि सुरेश जमानत पर था। एक अन्य आरोपी राकेश भी गिरफ्तार बुटन चौधरी ट्रांजिट रिमांड पर आरा लाया जा रहा है।