उदवंत नगर: उदवंतनगर पुलिस ने हथियारों के जखीरे के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में कार्रवाई
उदवंतनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को हथियार के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में यह सफलता मिली। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलाउर रोड के समीप छापेमारी की, जहां से दो बदमाशों को दबोच लिया गया।गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार मैगजीन और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए है