कांके: मोरहाबादी मैदान के पास तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, पांच लोग घायल
Kanke, Ranchi | Oct 19, 2026 मोरहाबादी मैदान के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार वाहन ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर मारने के बाद वाहन सहित चालक फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की पहचान करने में जुटी है।