गभाना: रामपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गया चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
गभाना के रामपुर में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। घर के बाहर खड़ी बाइक को एक चोर मौके का फायदा उठाकर ले गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हीरपुर निवासी ललित कुमार ने साेमवार को थाना में दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम को वह अपनी मौसी के घर रामपुर आए थे। वह बाइक बाहर खड़ी कर घर के अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब मिली।