आरा: भोजपुर में ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल, कोईलवर अस्पताल से आरा सदर अस्पताल रेफर
Arrah, Bhojpur | Apr 23, 2024 कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पटना जिले के बिहिटा थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी हिमांशु सिंह और मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी आदर्श कुमार घायल हो गये। दोनों घायल को डायल 112 पुलिस द्वारा कोईलवर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए आरा रेफर कर दिया है।