मड़ियाहू: रामपुर में बाइक चोरी, लोगों की सतर्कता से बाइक बरामद; चोर फरार
जौनपुर के रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक चोरी की घटना सामने आई। हालांकि पुलिस व स्थानीय लोगों की सक्रियता से अगले ही दिन बाइक बरामद कर ली गई, लेकिन चोर मौके से फरार हो गए। आपको बता दें कि प्रदीप मोदनवाल उर्फ कल्लू रामपुर नहर के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर पानी पुरी खा रहे थे।