बेगूसराय: सावन माह के पहले ही दिन बेगूसराय में एक पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना चट्टी स्थित एक पूजा दुकान की है, जहां अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखा पूजा सामग्री का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ी कई घंटों बाद बरौनी से मौके पर पहुंची। तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
घटना के बाद पीड़ित दुकानदार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट के वजह से हुई। हैं पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Bihar, India | Jul 30, 2026