कुनकुरी। धोबीपारा मतदान केंद्र की मतदाता सूची की समीक्षा के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। यहां कुल लगभग 800 पंजीकृत मतदाताओं में से 600 से अधिक मतदाता सक्रिय रूप से मौजूद हैं और मतदान के योग्य हैं। वहीं 100 से अधिक ऐसे नाम सूची में दर्ज पाए गए हैं, जिनमें संबंधित व्यक्तियों का या तो निधन हो चुका है या वे स्थायी रूप से क्षेत्र से बाहर चले गए हैं।