लखीमपुर खीरी जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर यातायात पुलिस ने शनिवार रात जिले के फरधान, मैगलगंज और सिसैया टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। बीती रात 8 बजे से 11 बजे तक चले अभियान में ‘ड्रिंक एंड ड्राइविंग’ और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई।