बरेली: बरेली में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार ने कहा- यह सुसाइड नहीं, प्लान्ड मर्डर है
बरेली के भुता थाना क्षेत्र के नवदिया गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 30 वर्षीय शैलेंद्र सिंह का शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर लटका मिला। शव देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लेकिन कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब परिवार ने साफ कह दिया—“शैलेंद्र आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या की गई है!” परिजनों के मुताबिक, शैलेंद्र का रिश