राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने सोमवार को शाम 7:00 करीब राजगढ़ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। इसके साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और सीएमएचओ डॉक्टर शोभा पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।