खुरई: अब्दुल कलाम वार्ड: गौशाला कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी किसी को परेशान न करने की बात
Khurai, Sagar | May 2, 2026 शनिवार सुबह तड़के अब्दुल कलाम वार्ड में एक निजी गौशाला में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,मृतक के भतीजे ने बताया कि उनके चाचा हरिराम चढ़ार ज्वेलर्स की दुकान पर कर्मचारी थे, सेठ की निजी गौशाला की भी देखरेख करते थे, सुबह 5 बजे घर से गौशाला गए,लेकिन आधे घंटे बाद जानकारी मिली कि उनका शव फांसी पर लटका है, पुलिस ने मर्ग कायम कर दोपहर 1 बजे पीएम कराया।