बैतूल नगर: नशे में धुत युवक ने किया बवाल, मारपीट के बाद दांतों से काटा; घायल जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की छुरी-पाढर चौकी अंतर्गत छुरी गांव में नशे की हालत में एक युवक द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, छुरी निवासी 22 वर्षीय राहुल, पिता दिलीप इवने, के साथ गांव के ही बलसिंग नामक युवक ने नशे की हालत में विवाद करते हुए मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान बलसिंग ने रा