गुना नगर: देशव्यापी पेपर लीक विवाद के बाद,कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट-2026 की दोबारा परीक्षा, 1800 परीक्षार्थी हुए शामिल
पेपर लीक विवाद के बाद रविवार, 21 जून 2026 को गुना जिले के 5 केंद्रों पर नीट-2026 की दोबारा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में करीब 1800 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कुछ छात्रों ने दोबारा परीक्षा को लेकर नाराजगी जताई,