बूंदी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी प्रवास के दौरान चावल उद्योग संघ के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में की शिरकत
Bundi, Bundi | Nov 4, 2024 लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को बूंदी के प्रवास पर रहे, जहां वे चावल उद्योग संघ के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सम्मलित हुए। यहां माहेश्वरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा चावल मिलों में ओसीईएमएस लगाने की बाध्यता के आदेश रद्द करवाने पर चावल उद्यमियों व व्यापारियों ने बिरला का भव्य स्वागत कर आभार जताया।