बिहारीगंज: सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल , प्राथमिक इलाज के बाद रेफर
बिहारीगंज-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर नया बाजार स्थित ओम फ्यूल पंप के पास सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वार्ड नंबर आठ निवासी 65 वर्षीय अमरेंद्र झा पूजा कर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया ।