चकाई: हथिया पुल पर जमा बालू बना हादसों का कारण, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ी लोगों की परेशानी
Chakai, Jamui | Jun 29, 2026 झाझा–सोनो मुख्य मार्ग स्थित एनएच-333 के हथिया पुल पर जमा बालू इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पुल पर बड़ी मात्रा में फैले बालू के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद भी संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।सोमवार दो बजे स्थानीय ग्र