बागपत: एएसपी ने निवाड़ा चौकी का औचक निरीक्षण किया, कार्यालय में संधारित अभिलेखों और प्रविष्टियों का किया अवलोकन
मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने कोतवाली बागपत क्षेत्र के निवाड़ा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौकी कार्यालय में संधारित अभिलेखों और उनमें दर्ज प्रविष्टियों का अवलोकन किया गया।