शाहगंज: कासिमपुर में पोखरी में डूबने से किशोर की मौत
डोभी मोहल्ला निवासी सऊद 15 पुत्र अफसार मोहल्ले के निकट अपने चार अन्य दोस्तों के साथ बगल के कासिमपुर वार्ड स्थित पोखरे में नहाने गया था । सऊद को गहरे पानी में डूबते देख साथ गए अन्य लड़कों ने शोर मचाते मोहल्ले वालों ने किशोर को पानी से निकाल कर गंभीर हालत मे शाहगंज एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई।