बिंद: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: बिंद के रसलपुर खंधा क्षेत्र से दो पोकलेन मशीनें जब्त
Bind, Nalanda | May 24, 2026 अवैध बालू और मिट्टी के खनन के खिलाफ माइनिंग विभाग ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार किया है। ताजा मामला बिंद थाना क्षेत्र का है, जहाँ विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध खनन में जुटी दो पोकलेन मशीनों को जब्त किया है। ताजनीपुर पंचायत के रसलपुर खंद्धा क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। यहाँ लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से खुदाई की