सूरजपुर: सूरजपुर में महिलाओं ने दीदी के गोठ से मिली आत्मनिर्भरता की सीख, सुनी सफलता की कहानियां
सूरजपुर जिला पंचायत परिसर में गुरुवार को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान-एनआरएलएम) के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'दीदी के गोठ' का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी पैकरा, उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, जनप्रतिनिधि और बिहान मिशन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।