चैलाहा -सिसवनिया मार्ग पर वित्तीय वर्ष 24-25 में वन विभाग द्वारा 4000 पौधा लगाया गया। गुरुवार चार बजे पंचरुखा मध्य पंचायत के मुखिया आदिल राणा ने बताया कि इसमें महोगनी सहित अन्य दुर्लभ प्रजाति के पौधे लगाए गए है। लेकिन करीब दस वर्ष पूर्व लगाए गए करीब दस हजार पेड़ देख रेख के अभाव में सुख रहे है। नए पेड़ो के साथ पुराने पेड़ो की सुरक्षा भी जरूरी,ताकि हरियाली रहे।