पूर्णिया पूर्व: जिला प्रोग्राम कार्यालय में समीक्षा बैठक-सह-कार्यशाला एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
Purnea East, Purnia | May 6, 2026
जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस पूर्णिया द्वारा पूर्णिया पूर्व प्रखंड के सभागार में पोषण ट्रैकर से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी CDPO, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों उपस्थित थे। बैठक के दौरान तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विस्तार से आवश्यक जानकारी दी गई।