राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनोद में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रीन ग्रोथ स्किल सतत विकास प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य श्यामलाल गायरी ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध, आशुभाषण, क्विज और चित्रकला सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।