बेरो: बेड़ो के जामटोली रोड में शिव शक्ति फूड्स फ्लावर मिल का उद्घाटन
Bero, Ranchi | Jun 18, 2026 बेड़ो के जामटोली रोड स्थित शिव शक्ति फूड्स फ्लावर मिल का उद्घाटन भाजपा युवा नेता सन्नी टोप्पो ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। मिल में गेहूं, मकई और मल्टीग्रेन सहित विभिन्न प्रकार के शुद्ध आटे उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर बलराम सिंह, जगन्नाथ भगत, मनोज उरांव, बिरसा उरांव, आनंद साहू, डॉ. राजेश साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।