किशनगढ़: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ व अजमेर में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में की शिरकत
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ व अजमेर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल प्रशिक्षण वर्गों में सहभागिता की। रविवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है और संगठन की मजबूती ही 'विकसित भारत' के सपने को साकार करेगी।