Haridwar : शहीद भगत सिंह चौक पर मंडरा रहा हादसे का खतरा! टूटा पड़ा बरसाती नाले का जाल, जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी?
हरिद्वार। शहर के व्यस्त शहीद भगत सिंह चौक पर लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां बरसाती नाले का जाल टूटा पड़ा है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक खतरों के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं।
टूटे हुए जाल के कारण किसी भी समय कोई राहगीर या दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकता है। खासकर रात के समय यहां खतरा और बढ़ जाता है, जब टूटे जाल पर लोगों की नजर पड़ना मुश्किल हो सकता है।
सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? स्थानीय प्रशासन और नगर निगम को चाहिए कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर टूटे हुए जाल को ठीक कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
हरिद्वार स्तम्भ | वासुदेव राजपूत
Haridwar Stambh Vasudev
#Haridwar #HaridwarNews #HaridwarStambh #ShaheedBhagatSinghChowk #HaridwarUpdate #BreakingNews #PublicSafety #RoadSafety #NagarNigamHaridwar #CivicIssues #प्रशासन #जनसमस्या #हरिद्वार #हरिद्वार_समाचार #जनता_की_आवाज #लापरवाही #हादसे_का_खतरा #वासुदेव_राजपूत
Hardwar, Haridwar | Nov 17, 2026