जोधपुर: सूरसागर इलाके में ड्रोन सर्चिंग में घरो की छत पर मिले दो ट्रॉली पत्थर,अब पुलिस मकान मालिकों से करेगी पूछताछ
सूरसागर में उपद्रव के बाद पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। हालात काबू में हैइस बीच सूरसागर इलाके में ड्रोन कैमरे से सर्चिंग में खुलासा हुआ है कियहां कई घरों की छत पर पत्थरो के ढेर जमा किए हुए थे,ड्रोन कैमरे में यह सब नजर आने के बाद पुलिस ने STFटीम को फौरन इन घरों की छत पर भेजा और यहां से2 ट्राली से ज्यादा पत्थर बरामद किए।अब पुलिस मकान मालिकों से पूछताछ करेगी।