अगिआंव: रतनाढ़ में उपेक्षा से उम्मीद तक: एक लाख में चमका करोड़ों का पंचायत भवन, गांव को मिला फिर से जनसेवा का सहारा
अगिआंव प्रखंड अंतर्गत रतनाढ़ पंचायत में करीब दस वर्ष पहले लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बना पंचायत सरकार भवन लंबे समय तक उपेक्षा का शिकार बना रहा। वर्ष 2016 में जनसेवा के उद्देश्य से तैयार किया गया यह भवन समय के साथ बदहाल स्थिति में पहुंच गया था, जिससे पंचायतवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।लेकिन अब इस भवन की सूरत पूरी तरह बदल चुकी है।