बिहार: गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने सोगरा हाई स्कूल मैदान का किया निरीक्षण
Bihar, Nalanda | Jan 23, 2024 जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सोगरा हाई स्कूल मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिया। उन्होंने मुख्य मंच को बड़ा बनाने के लिए कहा। मंच एवं दीर्घा में सुव्यवस्थित सिटींग प्लान सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। झांकियों का क्रम पूर्व से निर्धारित करते हुए कतारबद्ध कर मैदान में प्रवेश करने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।