उज्जैन शहर: कोयला फाटक क्षेत्र से 3 माह से फरार आदतन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने चाकू किया ज़ब्त
उज्जैन में शांति व्यवस्था भंग करने वाले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। इसी क्रम में देवासगेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महीने से फरार आदतन अपराधी रवि डाबी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 13 जनवरी 2026 को गौरव राठौर पर चाकू से हमला कर लूट की कोशिश की थी, जिसमें पीड़ित घायल हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिला पाराशर के नेतृत्व में पुल