जलालपुर: महिला हिंसा के खिलाफ किशोरियों और बच्चियों के साथ महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च
महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए जलालपुर ब्लॉक के ताराखुर्द चन्दनपुर एवं खजुरी में सोमवार 5 बजे कैंडिल मार्च निकाल कर आवाज बुलंद की गई।सहयोग एवं जनविकास केन्द्र भितरीडीह की ओर से निकले मार्च से पूर्व सचिव गायत्री ने बताया कि महिलाओं व किशोरियों को हिँसामुक्त व भयमुक्त वातावरण निर्माण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।