भिवानी: शांति नगर क्षेत्र के लोग भी अपने घर के नजदीक ले सकेंगे स्वास्थ्य सेवाएं: सिविल सर्जन
शहर के स्लम एरिया कोंट रोड़ स्थित शांति नगर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारभ सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने किया। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा और वे अपने घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।