पूर्णिया शहर के जीरो माइल स्थित 5 स्टार होटल मेफेयर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल दौरे के तीसरे और आखिरी दिन शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे से हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में 12 जिलों के एसपी-डीएम के अलावा एसएसबी के अधिकारी भी शामिल हैं। बॉर्डर से सटे सीमांचल में घुसपैठ पर रोक लगाने और सीमावर्ती जिलों की सीमा सुरक्षा की समीक्षा किया जा रहा है।