चांदपुर: चांदपुर में जलीलपुर रोड पर बुलेट के पहिए में दुपट्टा फंसने से महिला की गिरकर हुई मौत
चांदपुर क्षेत्र में जलीलपुर रोड पर बुलेट के पिछले पहिए में दुपट्टा फंसने से एक महिला सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई शनिवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार महिला खानपुर खादर निवासी बेबी शर्मा थी। जो अपने जेठ के पुत्र के साथ अपनी मायके से ससुराल खानपुर खादर जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।