दमोह: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: जिले के 256 यात्री कल अमृतसर और वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना होंगे
Damoh, Damoh | May 18, 2026 दमोह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 19 मई को 256 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना होंगे। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि 19 से 26 मई तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु अमृतसर और मां वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। यात्रियों की देखरेख के लिए एक पर्यवेक्षक सहित चार कर्मचारी साथ रहेंगे। कलेक्टर स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं को रवाना करेंगे।