कहरा: सहरसा में प्रशांत किशोर का रोड शो तीन घंटे देरी से, सलखुआ में रद्द
Kahara, Saharsa | Oct 30, 2025 जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का सहरसा जिले का दौरा अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा इलाके में उनकी जनसभा रद्द हो गई, जबकि सहरसा में रोड शो करीब तीन घंटे की देरी से शुरू होकर देर रात तक चला। सहरसा शहर के जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।