Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
vinesh9413
No video available
36
नादान से दोस्ती कीजिये, क्योंकि मुसीबत के वक्त, कोई भी समझदार साथ नहीं देता। मित्रता, मैत्री या दोस्ती @latest_news
84k views |
Morena Nagar, Morena
| Aug 7, 2022
MORE NEWS
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के साथ किसानों के कल्याण का संदेश लेकर पहुंचे श्री महेंद्र सिंह यादव अपेक्स बैंक (मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल) के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित किया गया है। इस वर्ष किसानों के कल्याण, आर्थिक उन्नति एवं कृषि विकास के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा किसानों के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रविवार को मुरैना जिले के प्रवास के दौरान श्री महेंद्र सिंह यादव ने रिठोराकलां, पढ़ावली, कुतवार, अजनौधा, दिमनी, गोठ, बडफरा एवं अंबाह क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सहकारी संस्थाओं एवं पैक्स समितियों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं सहकारिता कर्मियों से संवाद किया। भ्रमण के दौरान प्रशासक श्री यादव द्वारा सभी संस्थाओं में किसानों का सम्मान किया गया तथा उनके कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान, समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए सहकारिता आंदोलन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने किसानों को सहकारी संस्थाओं एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुरैना से जुड़कर विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रशासक श्री यादव ने विभिन्न संस्थाओं में वृक्षारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही बैंक मुख्यालय एवं पैक्स स्तर पर निर्धारित पौधारोपण लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। श्री यादव ने वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “ईंधन बचाओ-ऊर्जा बचाओ” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सहकारिता एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ऊर्जा संरक्षण के प्रति सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इसके साथ ही “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि “हरित सहकार अभियान” पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरित विकास की गतिविधियों को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। प्रशासक श्री यादव ने बताया कि प्रदेशभर में 14 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक सदस्यता महाअभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को सहकारी समितियों का सदस्य बनाने तथा निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए किसानों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बी-पैक्स संस्थाओं की वार्षिक आमसभाओं में उत्कृष्ट एवं चयनित सदस्य किसानों को सम्मानित किए जाने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे किसानों का मनोबल बढ़ेगा तथा सहकारिता के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री श्री गिर्राज डंडोतिया, समाजसेवी श्री दिनेश शर्मा, श्री ब्रजराज सिंह चौहान, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्यामवीर सिंह गुर्जर सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुरैना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - #JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh
Morena, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026
मुरैना ब्रेकिंग ---- चंबल के प्रतिबंधित रेत का उत्खनन व परिवहन करने वाले बिना नंबर प्लेट वाले वाहन के लिए चेकिंग पर लगी टीम ने एक ट्रैक्टर को रोका ट्रैक्टर ने मारी विभाग की स्कॉर्पियो को टक्कर परिवहन पुलिस पार्टी ने करीब 20 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ा ट्रैक्टर गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मुरैना में अवैध रेत के उत्खनन व परिवहन पर जारी है कार्यवाही इसी क्रम में आज परिवहन विभाग की टीम RTO चेक पोस्ट NH44 पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी सामने से आया परिवहन विभाग की उपनिरीक्षक मीनाक्षी गोखले व उनकी टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया हालांकि इस घटना में विभाग के चेकिंग कर रहे कर्मचारी बाल बाल बचे परंतु बाद में विभाग के कर्मचारी पुलिसकर्मी गाड़ियों में सवार होकर ट्रैक्टर का पीछा करने के लिए निकल पड़े और करीब 20 मिनट तक पीछा करने के बाद ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया हालांकि ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा
Morena Nagar, Morena | Jun 7, 2026
ई है चटपटे कॉकरोच
Morena Nagar, Morena | Jun 7, 2026
चेकिंग से बचने के लिए ट्रैक्टर चालक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को मारी टक्कर #Morena #MorenaNews #MPNews #BreakingNews #TransportDepartment #RoadSafety #NH44 #HighwayNews #Tractor #IllegalVehicle #VehicleChecking #TrafficPolice #MadhyaPradesh #NewsUpdate #HindiNews #ViralNews #MorenaUpdates #CrimeNews #TransportAction #LatestNews #IndiaNews #Scorpio #RoadAccident #NewsReel #InstagramNews #Journalism #MediaUpdate #PublicSafety #TrendingNews #ReelsIndia
Morena Nagar, Morena | Jun 7, 2026
पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक अवेयरनेस सेमीनार, इमरजेंसी मेडिसिन किट का विमोचन मुरैना। सामाजिक सरोकारों और जन-जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'पहल परिवार' के तत्वावधान में रविवार को एम.एस. रोड स्थित होटल महाराजा में विशेष "कार्डियक अवेयरनेस सेमीनार" (हृदय रोग जागरूकता शिविर) का आयोजन किया गया। "स्वस्थ हृदय, सुखी जीवन" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनावपूर्ण कार्यशैली के बीच हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में पहल परिवार द्वारा "इमरजेंसी कार्डियक मेडिसिन किट" का भी विमोचन किया गया। इस किट में चार प्रकार की दवाएं शामिल हैं, जो सीने में दर्द अथवा हृदयाघात जैसी आपात स्थिति में प्रारंभिक सहायता के रूप में उपयोगी बताई गईं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम भूपेन्द्र सिंह, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पदमेश उपाध्याय उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दुश्यन्त देव ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हृदय रोगों से बचाव, प्रारंभिक लक्षणों की पहचान तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। सेमीनार में पुलिस विभाग के 125 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ. देव ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यधिक मानसिक एवं शारीरिक तनाव वाली होती है, जिससे उनमें हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों जैसे सीने में भारीपन, अत्यधिक पसीना आना, बाएं हाथ या जबड़े में दर्द आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करना जीवन रक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ हृदय के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, प्रतिदिन 30 से 45 मिनट व्यायाम या योग, संतुलित आहार और तंबाकू व धूम्रपान से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पदमेश उपाध्याय ने पहल परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अक्सर अपनी व्यस्त दिनचर्या में स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में पहल परिवार के पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. विवेक राठी, डॉ. ऋतु राठी, डॉ. अवनीश माहेश्वरी, डॉ. राकेश माहेश्वरी, अतुल माहेश्वरी, आशा सिकरवार, गौरव गुप्ता, प्रिंस गोयाल, सुभाष राठी, राजेश बांदील, संजीव पथरिया, लोकेन्द्र डंडोतिया, जयनारायण तोमर, विराट शाह, हेमा अग्रवाल, मनीष गर्ग, पवन शर्मा, अशोक भदौरिया, नितेश बंसल, समीर बांदील, प्रमोद गुप्ता, रविंद्र माहेश्वरी, पदम जैन, पुष्पा राठी और सुधीर गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Morena Nagar, Morena | Jun 7, 2026