खंडवा: हाईवे पर तहसीलदार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बेटी गंभीर रूप से घायल; कार खेत में पलटी
खंडवा जिले के छैगांव माखन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बुरहानपुर से खंडवा आ रही एक कार, जिस पर "तहसीलदार" लिखा हुआ था, अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार हाईवे से नीचे खेत में जा गिरी और पलट गई।