बालोद: डेढ़ माह बाद भी नहीं आई फॉरेंसिक रिपोर्ट, चिचा में जली हालत में मिली युवती की मौत अब भी बनी पहेली
Balod, Balod | May 10, 2026 बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चीचा में 19 मार्च को जली अवस्था में मिली 21 वर्षीय लीलेश्वरी साहू की संदिग्ध मौत का मामला अब तक अनसुलझा बना हुआ है। घटना के डेढ़ माह बाद भी पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।