सिवनी: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बोथिया घाट नाले की श्रमदान से सफाई
Seoni, Seoni | Apr 10, 2026 सिवनी के केवलारी विकासखंड की ग्राम पंचायत अहरवाड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान कर बोथिया घाट नाला की सफाई की गई। शुक्रवार को कार्यक्रम नवांकुर संस्था न्यू प्रगतिशील समिति चरगांव द्वारा जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला और ब्लॉक समन्वयक अशोक बेंद्रे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान नाले से गाद और कचरा निकालकर जल स्रोत को स्वच्छ बनाया गया।