मुरैना नगर: खाकी बाबा बगिया में अखिल भारतीय दंगल में 150 पहलवान उतरे,91 हजार की अंतिम कुश्ती शक्ति-हरेंद्र के बीच बराबरी पर छूटी।
मुरैना के खाकी बाबा बगिया मंदिर परिसर में आयोजित अखिल भारतीय दंगल में 150 से अधिक पहलवान उतरे। 91 हजार रुपये की अंतिम कुश्ती में गाजियाबाद के शक्ति और राजस्थान के हरेंद्र के बीच 15 मिनट तक जोरदार मुकाबला चला,लेकिन कोई निर्णायक बढ़त नहीं बनने पर मुकाबला बराबरी पर छूटा और पुरस्कार राशि दोनों में बांटी गई। 21 हजार की कुश्ती में करूआ ने विपिन को हराया।