नीमच नगर: सावन-जवासा के बीच बस और पिकअप की टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल
रविवार को शाम 7:30 बजे करीब मनासा-नीमच रोड पर सावन और जवासा के बीच बस और पिकअप की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें एक के सिर में बस का कांच घुस जाने से गंभीर चोटें आई हैं । सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया ।