जबेरा: सीएम राईज विद्यालय में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मेला आयोजित
Jabera, Damoh | Jan 11, 2025 जबेरा राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार सभी जगह 11 जनवरी को प्राथमिक शाला में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है आज शनिवार को दोपहर 3 बजे सीएम राइज विद्यालय में यह आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य संजय बाजपेई ,सहायक प्राचार्य अजय सिघई अध्यापक सुखनंदन साहू सहित स्टाफ की मौजूदगी रही।बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतिया दी गई।