जबेरा: कोंरता पिपरिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, राज्यमंत्री के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी ने किया उद्घाटन
Jabera, Damoh | Jan 10, 2025 जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कोंरता पिपरिया में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खेलो इंडिया के तहत किया गया।जिसमें आज मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सतेंद्र सिंह लोधी ने शुक्रवार की शाम 5 बजे सम्मिलित होकर फीता काटकर शुभारंभ किया एवं स्वयं बल्लेबाजी की।